होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS : क्योटी वाटर फॉल में दुखद हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरकर 2 युवकों की मौत, तलाश में जुटी पुलिस

REWA NEWS : क्योटी वाटर फॉल में दुखद हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरकर 2 युवकों की मौत, तलाश में जुटी पुलिस

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा स्थित क्योटी जलप्रपात में बुधवार देर शाम 2 युवक हादसे का शिकार होने के चलते गहरी खाई में जा रहे। दोनों युवक पर्यटन स्थल पर घूमने आए थे। हादसे के चलते मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने तुरंत बचाव दल की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। 

रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब पांच बजे वॉटरफॉल के समीप अचानक एक बाइक अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों युवक नजरों से ओझल हो गए। खाई करीब 200 फ़ीट गहरी है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। 

दोनों युवकों की पहचान अज्ञात 

दोनों युवक कौन थे। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का अनुमान है कि तेज रफ्तार, संतुलन बिगड़ने या फिर खाई के किनारे सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ होगा। फ़िलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एसडीआरएफ के जवान जुटे

इधर, युवकों की तलाश के लिए गुरुवार सुबह एसडीआरएफ के जवान विशेष उपकरणों के साथ खाई में उतरे और तलाशी शुरू की। बावजूद इसके अभी तक  दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


संबंधित समाचार