होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NARSINGPUR NEWS : नरसिंगपुर के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरी DDS टैंक, मौके पर 2 की मौत

NARSINGPUR NEWS : नरसिंगपुर के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरी DDS टैंक, मौके पर 2 की मौत

नरसिंगपुर : मध्य प्रदेश के नरसिंगपुर स्थित इथेनॉल प्लांट में DDS टैंक ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर हादसे के वक्त काम कर रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें संभालने का मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात करीब 1 .30 बजे के आस पास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

इथेनॉल प्लांट में हुआ हादसा

यह दुखद हादसा बचई गांव स्थित महाकौशल शुगर मिल परिसर में बने इथेनॉल प्लांट में हुआ। बताया जा रहा है कि इथेनॉल प्लांट में कुछ दिनों से नियमित मरम्मत और तकनीकी काम चल रहा था. इसी दौरान प्लांट का एक भारी डीडीएस टैंक अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान 30 वर्षीय जगदीश यादव और पवन ठाकुर के रूप में हुई है. दोनों मजदूर प्लांट में तकनीकी कार्य से जुड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

मशीन में चल रहा था मरम्मत का काम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इथेनॉल प्लांट में पिछले करीब एक सप्ताह से तकनीकी खराबी बनी हुई थी. मशीन की हालत ठीक नहीं थी और मरम्मत का काम चल रहा था. हादसे के वक्त भी मजदूर उसी टैंक के आसपास काम कर रहे थे. अचानक टैंक का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। हालांकि हादसे के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 


संबंधित समाचार