होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : जबलपुर में खून से लाल हुई सड़क, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

JABALPUR NEWS : जबलपुर में खून से लाल हुई सड़क, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा बरेला थाना क्षेत्र में हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

जबलपुर-मंडला रोड हुआ हादसा  

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक अपने घर जा रहे थे। तभी कोसमघाट के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ़्तार कार की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। जिसकी वजह से बाइक सवार दोनों युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तुरंत मौके पर मौजूद लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने बाइक सवार दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। 

काम से घर लौट रहे थे दोनों 

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों मृतक युवक मंडला जिले के बीजाडांडी क्षेत्र के रहने वाले थे और दोपहर को काम से घर लौट रहे थे। तभी वो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है। वही केस दर्ज कर कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। 


संबंधित समाचार