भोपाल : भोपाल में हमीदिया अस्पताल से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बंदी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां सुरक्षा में तैनात प्रहरी के साथ मारपीट करने के बाद वह हथकड़ी समेत भाग निकला। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभावित जगहे पर दस्तक दे रही है।
एक दिन पहले ही जेल भेजा गया था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी को घटना से एक दिन पहले ही जेल भेजा गया था। जेल पहुंचने के बाद से ही उसका व्यवहार संदिग्ध बताया जा रहा था। पुलिस के अनुसार बंदी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। इतना ही नहीं आरोपी के फरार होने का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
फरार होने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
बंदी की तलाश में जेल पुलिस और संबंधित थाना पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चला रही है। ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।