होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Alirajpur road accident : सड़क पर दौड़ रही लोडिंग टेंपो हुई बेकाबू, स्कूल की दीवार से टकराई, 2 की मौत

Alirajpur road accident : सड़क पर दौड़ रही लोडिंग टेंपो हुई बेकाबू, स्कूल की दीवार से टकराई, 2 की मौत

आलीराजपुर  :मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। यहां आज सड़क पर दौड़ रही लोडिंग टेंपो अचानक बेकाबू हो गई और स्कूल की दिवार से जा टकराई। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

अनियंत्रित होकर टकराई गाड़ी 

हादसा जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगोल की है। बताया जा रहा है कि लोडिंग टेंपो सेजावाड़ा से बरझर हाट बाजार के लिए यात्रियों को ले जा रहा था। रिंगोल के उतार पर उतरते समय अचानक टेंपो अनियंत्रित हो गया और सीधे स्कूल की दीवार से जा टकराया। जिसकी वजह से टेंपो में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। 

संदा सेजावाड़ा - धन्ना भूरा की हुई मौत 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही पुलिस ने मृतकों की पहचान संदा सेजावाड़ा निवासी सविता गणावा और रिंगोल निवासी धन्ना भूरा के रूप में की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार