बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी लोग बड़वानी से सेमलेट गांव लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू कर सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने 2 को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोग घायल है। जिनका इलाज जारी है।
हादसा बड़वानी के पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में हुआ
हादसा बड़वानी के पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में हुआ। बताया जा रहा है सभी लोग एक गंभीर बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए देर रात पाटी लाए थे। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया था। बीमार व्यक्ति को अस्पताल छोड़कर सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। जिसकी वजह से दो की जान चली गई।
नींद आने के कारण हुआ हादसा
इधर, दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक को नींद आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सकरीया पिता रजान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक इकराम पिता रुलसिंग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में ये हुए घायल
तो वही इस एक्सीडेंट में बियालाल पिता भीमसिंग और भंगा पिता रजान गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बड़वानी भेजा गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों का मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।