खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे नाबालिग थे और अपने पिता के साथ खेत के पास तालाब में नहाने गए थे। बच्चों की मौत के चलते परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
गहराई में जाने से हुई मौत
घटना खंडवा जिले के पलासी गांव की है। जहां रविवार सुबह यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, दोनों बच्चे अपने पिता के साथ खेत गए थे। जहां पिता खेत के पास तालाब में बैलों को नहला रहे थे, तो वही दूसरी तरफ बच्चे भी तालाब में नहा रहे थे। इस दौरान दोनों अचानक गहराई में चले गए और डूबने से मौत हो गई। हालांकि समय रहते पिता बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉटर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार के बुझे चिराग
पुलिस ने मृतक बच्चों की पहचान 15 वर्षीय सुधीर और 12 राज के रूप में की है। एक साथ घर के दो चिराग बुझने से परिवार सदमे में हैं। तो वही पूरे गांव में
मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोप दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।