छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां आज हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई बाइक में सवार होकर सुरला खापा से अमरवाड़ा की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई।
परिवार में पसरा मातम
घटना हर्रई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुंगावानी बागदेव घाटी में हुई। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक रिश्ते में भाई थे और ग्राम सुरला खापा के निवासी थे।
अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। इधर, जवान बच्चों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।