India-US Trade Deal को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान ने मंगलवार को वैश्विक शेयर बाजारों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के डन होने की खबर सामने आते ही भारतीय शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई और पूरा दिन ग्रीन जोन में कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2072 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 83,739 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 639 अंकों की छलांग लगाकर 25,727 के करीब पहुंच गया। बाजार की यह तेजी हाल के महीनों की सबसे मजबूत रैली मानी जा रही है।
ट्रंप के बयान ने बदला बाजार का मूड:
डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि India-US Trade Deal लगभग फाइनल हो चुकी है, बस आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर अमेरिकी टैरिफ घटाकर 18% करने की बात कही। यही बयान शेयर बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर साबित हुआ। मार्केट ओपन होते ही निवेशकों में खरीदारी की होड़ मच गई। सेंसेक्स ने 84,000 के पार ओपनिंग दी, जबकि निफ्टी ने भी 26,300 के स्तर को छू लिया।
एशियाई बाजारों में भी दिखी जबरदस्त तेजी
India-US Trade Deal का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। एशियाई शेयर बाजारों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। जापान का निक्केई करीब 4% उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का KOSPI 6% से ज्यादा चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग भी मजबूती के साथ बंद हुआ। वैश्विक निवेशकों ने इस डील को इंटरनेशनल ट्रेड के लिए पॉजिटिव संकेत माना।
बाजार के स्टार शेयर:
तेजी भरे कारोबारी सत्र में कई दिग्गज शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें से लार्जकैप में Adani Ports, Bajaj Finance, IndiGo, Power Grid, Sun Pharma और Reliance Industries टॉप पर रहे।
मिड और स्मॉलकैप में भी दमदार खरीदारी:
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया। Godrej Properties, Dixon Technologies, Bharat Forge, Suzlon, KPR Mill, Angel One इन शेयरों में 5% से लेकर 15% तक की तेजी दर्ज की गई।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि India-US Trade Deal पर आधिकारिक मुहर लगती है, तो आने वाले दिनों में शेयर बाजार में और मजबूती देखने को मिल सकती है। खासकर मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को इसका सीधा फायदा मिल सकता है।