होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

AGAR MALWA NEWS : कुंडलिया डैम पर दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा, तिरंगे रंगों में रंगी पानी की धार

AGAR MALWA NEWS : कुंडलिया डैम पर दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा, तिरंगे रंगों में रंगी पानी की धार

आगर-मालवा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगर-मालवा जिले का कुंडलिया डैम देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। डैम के गेटों से तेज गति से निकल रहे पानी पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटिंग की गई है। जिसकी वजह से पानी की धार तिरंगे के रंगों में रंगी हुई दिखाई दे रही है. इतना ही नही यह मनमोहक दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। जिसे देखने के लिए के लिए बड़ी संख्या में लोग डैम पहुंच रहे है। 

जलधारा पर तिरंगी लाइटिंग की गई 

दरअसल, केचमेंट एरिया में पानी की आवक बढ़ने के बाद डैम के 10 गेटों में से 9 गेट खोले गए हैं। इसी दौरान स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए जलधारा पर विशेष तिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की गई। रोशनी और पानी का यह अनोखा संगम दूर से बेहद आकर्षक नजर आ रहा है।

खूबसूरत दृश्य को लोगों ने मोबाइल में कियाकैद 

इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग डैम पहुंच रहे हैं। कई लोग तिरंगे रंगों में चमकती जलधारा को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। डैम का यह दृश्य स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और प्रकृति के अनोखे मेल की तस्वीर पेश कर रहा है।

 

 


संबंधित समाचार