जबलपुर : स्वतंत्रता दिवस के 80 साल पूरे के चलते आज जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल से 18 कैदियों को रिहा किया गया। यह सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। जिन्हे उनके अच्छे आचरण और अनुशासन के चलते रिहाई का तोहफा दिया गया। सुबह करीब 10 बजे सभी ने सम्मान के साथ जेल से बाहर निकले और खुली हवा में सांस ली।
17 पुरुष और एक महिला शामिल
आजादी के इस खास अवसर पर 17 पुरुष और एक महिला बंदी को रिहा किया गया है। सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जिन्हे आज रिहाई निति के तहत आजाद किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने बंदियों के अच्छे भविष्य की कामना की। साथ ही उनसे दोबारा अपराध नहीं करने की अपील की।
इन्हे मिली स्वतंत्रता दिवस पर आजादी
जिन बंदियों की रिहाई की गई है। उसमे जबलपु के शैल कुमार उर्फ पिल्लू, मोइयुद्दीन, गनपत उर्फ गन्नू., कटनी के रवि कुमार रजक, संतोष बर्मन, राम नारायण उर्फ रामायण, सिवनी के राजू, - हरदयाल, रामदयाल और मंडला के जेठू लाल, संतोष मरावी सहित बालाघाट के सुखदास उइके, पन्नालाल तुरकर, राजेन्द्र उर्फ नाना, छुन्नूलाल, मालतीबाई और उत्तरप्रदेश के राजेश पटेल, संतोष कुमार सिंह का नाम शामिल है।