होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बड़ी खबर ! दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट

बड़ी खबर ! दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट

Delhi Metro free today: दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी का प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया है। 1 महीने तक चले इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स देश के कौने कौने से पहुंचे थे। ऐसे में सभी छात्र सही सलामत घर लौट जाए इसके लिए DMRC ने बंद किये सभी 18 स्टेशन को खोल दिए है। साथ ही शनिवार (25 जुलाई) को मेट्रो में यात्रा भी मुफ्त कर दी गई है। 

सुरक्षा के चलते बंद कर दिए गए थे स्टेशन 

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के चलते एहतियात के तौर पर बंद किए गए राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत सभी 17 मेट्रो स्टेशनों को दोबारा खोल दिया गया है. अब सभी रूटों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं. स्टेशनों के खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। 

इन मेट्रो स्टेशन को किया गया था बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने छात्रों के  प्रदर्शन को देखते हुए लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली के मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया था। 


संबंधित समाचार