रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की दुखद मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल है। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। हादसा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जिसकी जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू की।
गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी
मिली जानकारी के अनुसार, झाबुआ से एक परिवार राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। जिसमे 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
रात करीब 2:00 बजे हुआ एक्सीडेंट
शिवगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 2:00 बजे के आस पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा की तरफ जा रही अर्टिगा कार ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कर के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हे तुरंत टोल कंपनी के कर्मचारी और पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हादसे के वक्त कार में कुल 9 लोग सवार
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में कुल 9 लोग सवार थे। जिसमे तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। जिनमे दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।