होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhar news : बड़ी खबर ! धार में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी, 1 की मौत, 28 घायल

Dhar news : बड़ी खबर ! धार में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी, 1 की मौत, 28 घायल

धार : मध्य प्रदेश के धार इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कावड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 28 घायल है। हादसा कुक्षी थाना क्षेत्र में हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने 1 को मृत घोषित कर दिया। 

कड़माल नाले के पुल से गुजरते समय हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि कावड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली कुक्षी-बड़वानी पुराने मार्ग पर कड़माल नाले के पुल से गुजरते समय अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग और रिटेनिंग वॉल तोड़ता हुआ करीब 20 से 25 फीट नीचे जा गिरी। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गाड़ी में 30 श्रद्धालु सवार थे। 

नर्मदा जल ले जाने के दौरान हुआ हादसा 

निसरपुर ब्लॉक के पुनर्वास स्थल कड़माल से हर वर्ष कावड़ यात्रा निकाली जाती है। इसी परंपरा के तहत सोमवार सुबह कावड़ यात्रियों का पहला जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से समीपस्थ ग्राम चिखल्दा से नर्मदा जल लेने के लिए रवाना हुआ था।

तेज रफ़्तार के चलते गाड़ी हुई अनियंत्रित 

बताया गया कि कड़माल नाले के पुल को पार करते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। रफ़्तार इतनी तेज थी कि पुल की रैलिंग और रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ यात्री नीचे ट्रैक्टर के पास जा गिरे, जबकि कुछ जमीन पर गिरने से घायल हो गए।

बड़वानी जिला अस्पताल किया गया रेफर

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कुक्षी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


 


संबंधित समाचार