होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS: सावन के अंतिम सोमवार में महाकालेश्वर मंदिर में हुई विशेष भस्म आरती, दर्शन के लिए भक्तों का लगा ताँता

UJJAIN NEWS: सावन के अंतिम सोमवार में महाकालेश्वर मंदिर में हुई विशेष भस्म आरती, दर्शन के लिए भक्तों का लगा ताँता

उज्जैन : श्रावण मास का आज चौथा और अंतिम सोमवार होने के कारण आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का ताँता लगा हुआ है। उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगे हुए हे। रात्रि ढाई बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद तड़के तीन बजे बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और दर्शन का लाभ लिया। 

पंचामृत से किया गया अभिषेक 

भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया जिसमे दूध ,दही ,घी ,शहद व फलो के रसो से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराये गए। तत्पशचात बाबा को भस्म चढाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई। भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हे इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहोल हे। 


संबंधित समाचार