छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हतना में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान और उनका 10 वर्षीय बेटा ट्रैक्टर सहित 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। जिससे हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिवार में जहां मातम पसरा है। तो वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।