होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Today's Horoscope 19 June 2021 आज का राशिफल

Today's Horoscope 19 June 2021 आज का राशिफल

19 June 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

मेष : इंजीनियर डॉक्टर या अन्य के लिए आज का दिन अनुकूल रहने की उम्मीद है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा कर सबकी तारीफ हासिल कर पाएंगे। लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं,सतर्क रहें। एक सही अकोमोडेशन ढूंढने का काम पूरा होगा,बजट के अंदर काम बन जाएगा।

वृषभ : अपने प्रयास से अच्छी सेहत पाने में सफल रहेंगे,अच्छा स्वास्थ्य आपको उत्साहित रखेगा। परिवार के किसी नौजवान को मर्यादा में रखने के लिए सख्त रवैया रखना सही नहीं होगा। अपने करीबी लोगों या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाए जाने की संभावना है। रियल स्टेट में काम करने वाले अपने किसी बंग्लो को बिल्डर्स फ्लैट में बदल सकते हैं।

मिथुन : जिस दर्द और पीड़ा को आप लंबे समय से भुगत रहे हैं अब उससे जल्द ही उससे निजात मिलेगी। जीवनसाथी या परिवार के लोग आपके विचार से असहमत होने पर इसे मुद्दा बना सकते हैं। एक विदेश यात्रा प्लान करने का सही समय है, मन में दबी इच्छा को साकार कर सकते हैं। जिन प्रॉपर्टी मालिकों को एक अच्छे किरायेदार की तलाश थी उन्हें सफलता मिलने वाली है।

कर्क : फिटनेस के लिए कुछ नया आजमाए जाने की संभावना है,उसके फायदे सं संतुष्ट रहेंगे। परिवार को सब काम से ज्यादा महत्व देने की वजह से आप लोगों का मन जीत सकते हैं। मानसिक शांति और सुकून के लिए आवोहवा बदलना चाहेंगे, कहीं ट्रिप प्लान किया जाएगा। प्रॉपर्टी के लिए आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास अब समाप्त होने का वक्त आ गया है।

सिंह : शहर से बाहर किसी दोस्त या रिश्तेदार के यहां जाकर मस्ती भरा समय बिताएंगे। अचानक पैसे की जरुरत पड़ने से चिंतित रहेंगे, कोई मदद को आगे आ सकता है। परिवार में किसी के उपर दी गई कोई जिम्मेदारी वापस आपके कंधे पर ही आएगी। पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने से आपका आत्मविश्वास उंचा बना रहने वाला है।

कन्या : लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल जाने से आपकी संपन्नता में वृद्धि होने के संकेत हैं। परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि आज आपका सिर गर्व से उंचा करने वाली है।आज आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में बचा हुआ काम आपके सामने तनाव वाली स्थिति पैदा करने वाला है।

तुला : अपने नियमित व्यायाम से किसी तरह का समझौता नहीं करना आपको उर्जा से भरा रखेगा। जिन लोगों ने नई नौकरी शुरु की है वो खुद को माहौल के अनुकूल ढालने में कामयाब रहेंगे। आप विदेश यात्रा पर जाने वाली अधिकारिक यात्रा का हिस्सा बनने वाले हैं, तैयार रहें। पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर आप सुनहरे भविष्य की राह बनाते नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक : नए उद्दयम से अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं, आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। पढाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम लाकर अपने लिए कई अवसर का दरवाजा खोलेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की संभावना है।

धनु : सही खान पान और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर आप अच्छी सेहत हासिल कर सकते हैं। आप जिस आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं उससे जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। एक बहुप्रतिक्षित यात्रा आप सबको थका देने वाली है, आलस और सुस्ती हावी रह सकता है। पढाई के क्षेत्र में अपनी तैयारी से संतुष्ट नजर आने वाले हैं, आत्मविश्वास से लक्ष्य आसान होगा। 

 

मकर : आर्थिक स्तर पर आज किस्मत आपके साथ है, आमदनी का नया जरिया मिलने वाला है। नियमित व्यायाम आपको थोड़ा बोझिल लग सकता है,लेकिन फिटनेस के लिए जरुरी है। परिवार में आज हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा, इसे लेकर आनंदित महसूस कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों द्वारा आज तीर्थ यात्रा पर निकलने का का प्लान बनाया जा सकता है। घर के रेनोवेशन का काम करवाने का प्लान करेंगे,जल्द ही काम शुरु होने की उम्मीद है।
 

कुंभ : लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा आप अपनी सेहत में महसूस कर करेंगे। परिवार के किसी नौजवान की जिम्मेदारी अपने हाथ पर लेने की पहल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना बेहद रोमांचक और यादगार अनुभव रहने वाला है। आप में से कुछ लोग आज अपने लिए सही घर शार्टलिस्ट करने में सफल हो सकते हैं।
 

मीन : जो लोग अपनी आमदनी बढाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें नया रास्ता तलाशना होगा। मानसिक अशांति से निपटने में परिवार आज आपके लिए बड़ा सहारा बन सकता है। यात्रा पर जाने का प्लान बिना किसी अड़चन के पूरा हो जाने की उम्मीद दिख रही है। आप में से कुछ लोगों का अपना घर लेने का सपना अब हकीकत में बदलने वाला है।

 


संबंधित समाचार