Surya Gochar 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर माह ग्रह राशि परिवर्तन करते है। यह परिवर्तन एक निश्चित दिन और मुहूर्त में होता है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। इस बार सूर्य देव 14 मई को वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। जहां वह 14 जून तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में यह प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 ऐसी राशि है। जिसपर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन बहुत ज्यादा लकी होने वाला है। इस दौरान आपके सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। सरकारी योजना में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इससे पहले एक्सपर्ट्स की राय अवश्य ले लें। अपने काम को किसी भी दूसरे के भरोसे ना छोड़े किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह और आशीर्वाद अवश्य लें। नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं। युवाओं को नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान करियर में नए मोड़ आएंगे। आपके काम से बस खुश होंगे, जिससे आपको नए प्रोजेक्ट मिलेगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। परिवार में चल रही उलझने खत्म हो जाएगी। विवाह के योग नहीं बन रहे, तो यह समय शुभ है हो सकता है। इस दौरान आपका रिश्ता पक्का हो जाएगा। किसी से भी लड़ाई झगड़ा करने से बचें। वहीं, खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन भाग्यशाली साबित होगा। तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान आने वाली बाधाएं दूर हो जाएगी। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से आर्थिक स्थिति सही होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में फोकस करने की जरूरत है। छोटे बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। ससुराल पक्ष से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं खत्म होगी, जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता हाथ लगेगी।