होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

17 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल (Today Horoscope)

17 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल (Today Horoscope)

17 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
 

मेष

आर्थिक मामलों में पूरी तरह सतर्कता बरतें, लेनदेन के लिहाज से दिन कतई भी अनुकूल नहीं है। खर्च में वृद्धि होगी। खाने पीने की चीजों में सावधानी बरतें।
 

वृषभ

पूरा दिन भावुकता में व्यतीत होगा। आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फिजूलखर्ची से बचें जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।

मिथुन

आज धन लाभ का योग बन रहा है। मान-सम्मान में वृद्धि का योग भी बन रहा है। कुंवार लोगों की शादी के योग बनेंगे। विवाहित लोगों में प्रेम बढ़ेगा।

कर्क

बच्चों से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। कोई रचनात्मक कार्य करेंगे। किसी करीबी से मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा व तनाव दूर होगा।

सिंह

नौकरी-बिजनेस के मामले में दिक्कतें आएंगी, कोई बुरा समाचार मिल सकता है। घर में मतभेद होने की संभाावना है। मां की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
 

कन्या

परिवार का संग मिलेगा और बिजनेस से जुड़े लोग आपका सहयोग और सराहना करेंगे। आज दिन भर धन लाभ होगा , लेकिन शाम को खर्च में वृद्धि होगी।
 

वृश्चिक

किसी सरकारी परियोजना का पूरा लाभ मिलेगा। घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकते हैं। दफ्तर के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। मां की सेहत में सुधार होगा।
 

धनु

नौकरी और बिजनेस दोनों से बहुत लाभ होगा। आज आपके काम की लोग तारीफ करेंगे। बुजुर्गों और मित्रों की मदद से बिगड़े काम बनेंगे। आज यात्रा पर जाने का योग है।

मकर

सभी कामों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। सहकर्मी आपको पूरा सहयोग करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। विरोधी आपसे किनारा करेंगे।
 

कुंभ

काम का बोझ बढ़ सकता है, जिसका प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मित्र और परिजनों से मुलाकात हो सकती है। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
 

मीन

लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। सभी क्षेत्रों से लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शादी की बात पक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा और रोमांस बढ़ेगा।

 


संबंधित समाचार