होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

16 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

16 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

16 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
 

मेष

आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा कर लेंगे, धन की स्थिति भी बन रही है। परिवार से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

वृषभ

आज आपका भाग्य साथ नहीं देगा, इसीलिए जरुरी फैसले कल पर टाल दें। विवादों से दूर रहें। बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

मिथुन

आज किसी कानूनी काम में अगर आप हाथ डालने जा रहे हैं तो आप ऐसा बिलकुल ना करें। सतर्क रहें, वरना दुर्घटना हो सकती है। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे।

कर्क

आज आपको प्रत्येक काम में सफलता मिलेगी, घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की दृष्टि से परिस्थितियां बदलेंगी। सांयकाल कारोबारी नुकसान हो सकता है।
 

सिंह

आज आपकी फिजूलखर्ची बढ़ेगी, किसी करीबी से विवाद होने की संभावना है। आपके पेट में दर्द हो सकता है। नए काम के लिए समय शुभ नहीं है।

कन्या

आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपको अपार धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। पर ध्यान रहे आज यात्रा के लिए दिन कतई अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी आपका पूरा ध्यान रखेगा।
 

तुला

रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा साथ ही आप सेहत का भी ध्यान रखेंगे। धन लाभ होगा। वाणी पर संयम रखेंगे तो विरोधी परास्त होंगे। माता-पिता का प्यार मिलेगा।

वृश्चिक

अगर आज आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो जरुर खरीदें, क्योंकि खरीदारी के लिए दिन बहुत शुभ है। दोपहर के बाद खर्च बढ़ेगा। नकारात्मकता हावी हो सकती है।
 

धनु

लेनेदेन से और निवेश से दूर रहें और आर्थिक मामलों में बहुत ही सावधानी बरतें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ नहीं है। आज हर काम एकाग्र होकर करिये, वरना परेशानी बढ़ सकती है।
 

मकर

आज बीमारी की वजह से आपका खर्च बढ़ेगा और साथ ही घर में मनमुटाव होने की संभावना है। इसीलिए आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अनावश्यक विवाद से बचें।

कुंभ

आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से विवाद होने की प्रबल संभावना है। सेहत का पूरा ख्याल रखें। दोपहर के बाद दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे।

मीन

आज आप सोच-समझकर कोई फैसला लें, वरना आपकी गलतफहमी बढ़ सकती है। किसी काम के कारण आपका खर्च बढ़ेगा। कारोबार में अड़चन आएगी। सभी काम कर्मठता से करें, विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

 


संबंधित समाचार