होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

05 October 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

05 October 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

05 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
 

मेष

काम पर समस्या से बचने के लिए प्रभावशाली व्यक्ति के साथ मतभेद खत्म करें। छात्रों को पढ़ाई में अपना प्रदर्शन सुधारने की जरुरत है। सेहत को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। आपका जीवन साथी आज आपको पूरी स्पेस देगा।

वृषभ

किसी को खाने पर आमंत्रित करने से खुशी मिलेगी। किसी विषय में समस्या होने पर स्ट्रीम बदलने की सोचें। हाइवे पर ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। अपने साथी के साथ बातें साझा करने से संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन

पढ़ाई में समय पर अचानक कोई मदद मिल सकती है। अतिरिक्त रूप से शुरु किया गया व्यवसाय लाभदायक होगा। कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। घर पर शांति से समय बिताने के लिए छोटे बच्चों को समय दें। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है।

कर्क

खानदानी प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझाने में सफल होंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। अनावश्यक देरी से बचने के लिए वाहन के पेपर सही से रखें। अपने साथी के साथ एक अच्छी शाम का लुत्फ उठाएंगे।

सिंह

घर पर किसी वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। किसी स्कीम पर पैसा लगाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। सही बॉडी पाने के लिए फिटनेस ट्रेनर की मदद लेना बेहतर होगा।अपने साथी को प्रभावित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे।

कन्या

किसी एनीवर्सरी या जन्मदिन को मनाने के लिए बैंकेट हॉल बुक करा सकते हैं। स्वस्थ खानपान के चलते फिट और ऊर्जावान रहने में मदद मिलेगी। भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है। आज आपका साथी थोड़ा मूडी हो सकता है।

तुला

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र तुक्के मारने से अच्छा मेहनत करें। रुका हुआ कोई पैसा वापिस मिल सकता है। पहाड़ों पर छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोग शादी करने की सोच सकते हैं।

वृश्चिक

संयुक्त परिवार में आपसी प्रेम के चलते सकारात्मकता बढ़ेगी। इस मौसम में स्ट्रीट फूड का सेवन करने से बचें। सही समय पर मेडिकल टेस्ट कराना आपके लिए बेहतर होगा। आपके दबंग व्यवहार के कारण साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

धनु

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक रिस्पांस मिलेगा। अपने करीबियों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के किसी करीबी की पार्टी में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। अपने साथी के साथ आपके संबंध मज़बूत होंगे।

मकर

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। पीजी चला रहे लोगों को अच्छे किराएदार मिलने की संभावना है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। अपने साथी से मिलने के लिए घर पर कोई बहाना बना सकते हैं।

कुंभ

स्वस्थ खानपान से वजन कम करने में सफल होंगे। किसी के साथ नए वाहन में यात्रा पर जाना रोमांचक अनुभव होगा। परिवार की किसी स्थिति को हाथ से ना निकलने दें। किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

मीन

कुछ समय के लिए फिजूलखर्चों कम कर बचत पर ध्यान दें। स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। हमेशा याद रखें जो भी होता है अच्छे के लिए ही होता है। अपने साथी के किसी विवाद पर ज़िद्दी रवैया ना अपनाएं।


संबंधित समाचार