होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

04 October 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

04 October 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

04 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

मेष : बचत के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। किसी फ्लैट को किराए पर लेने की संभावना है। उपहार में किसी प्रॉप्रर्टी की डील साइन करना भाई-बहनों के पक्ष में रहेगा। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ : टीचर्स से बच्चों की तारीफ सुनकर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। पैसों की कमी होने पर दोस्त से मदद लेना अच्छा रहेगा। मौसम के कारण किसी टूरिस्ट प्लैस पर जाने का मज़ा खराब हो सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

मिथुन : किसी खानदानी प्रॉप्रर्टी के कारण रिश्तेदारों से तनाव हो सकता है। किसी भी कोर्ट केस से बचने की कोशिश करें। योग कर रहे लोग पहले से अधिक फिट महसूस करेंगे। आपका कोई दोस्त आपका साथी और मार्गदर्शक बन सकता है। 

कर्क : पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलने की संभावना है। व्यस्तता के चलते व्यायाम के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। किराएदार से किसी चीज़ को बदलवाने के लिए एंग्रीमेंट दिखाना पड़ सकता है। अपने साथी के साथ अच्छा टीमवर्क आपको खुशी देगा।

सिंह : बचत के चलते वाहन या कोई बड़ा अप्लायंस लेने की सोच सकते हैं। आपका कोई दोस्त फिजिकल ट्रेनिंग की क्लास के बारे में बता सकता है। विवाह संबंधित जानकारी के लिए किसी ज्योतिष से मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ घूमने जाने के लिए टाइम निकाल ही लेंगे।

कन्या : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय एहतियात बरतें। परिवार के साथ गरीब लोगों को खाना खिलाने से सुकून महसूस होगा। आज आपका और आपके साथी का मूड रोमांटिक रहेगा।

तुला : परिवार में आपकी उपस्थिति के चलते तनाव कम होगा। मैनुफेक्चरिंग से जुड़ी किसी समस्या के समाधान के लिए समय देना पड़ेगा। तरक्की में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी आदत को छोड़ने की कोशिश करें। किसी के साथ डेट पर जाने का सपना जल्दी ही पूरा होगा।

वृश्चिक : शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच लें। स्कूल में शरारत करने से बचने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ काम शेयर करने से दबाव कम होगा। आपके साथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी।

धनु : दृढ़ इच्छा होने पर कोई भी ताकत आपको लक्ष्य प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की एनीवर्सरी पर रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। योग की वीडियो देखकर फिट रहने के प्रति जागरुक होंगे। अपने साथी पर आक्षेप ना लगाएं वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है।

मकर : पढ़ाई में शुरुआती स्ट्रगल के सफल परिणाम मिलेंगे। विदेश से कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार ला सकता है। स्वस्थ खानपान से इम्यूनिटी बढ़ाने की सोच सकते हैं। किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले पार्टनर का विश्वास जीतें।

कुंभ : स्कूल की किसी प्रतियोगिता में आपको सर्वश्रेष्ठ चुना जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। वजन कम करने के लिए शॉर्ट-कट अपनाने से बचें। आपका जीवनसाथी परिवार शुरु करने का दबाव बना सकता है।

मीन : कोई नया दोस्त आपके साथ रहने आ सकता है। सेहतमंद रहने के लिए सुपर फूड खाना बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव कम करने के लिए सकारात्मक रहें। अपने साथी के साथ प्रेम का इज़हार कर सकते हैं।


संबंधित समाचार