होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

08 October 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (Today's Horoscope)

08 October 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (Today's Horoscope)

08 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया की तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

मेष

स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। कार्यक्षेत्र पर चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। पढ़ाई में विषयों को समझने की कोशिश करें। आज आपका किसी का दिल जीतने में सफल होंगे।

वृषभ

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नोट्स बनाकर पढ़ाई करें। आज आप घर पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ को ऑर्गेनाइश करने में व्यस्त रहेंगे। इस समय सेहत का खास ख्याल रखें। अपने प्रेम संबंधों में किसी तीसरे को जगह देने से बचें।

मिथुन

अच्छी बचत के चलते घर के नवीनीकरण का काम करा सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली और खानपान के चलते बीमारियों से दूर रहेंगे। कहीं घूमने जाने की योजना बनाना रोमांचक रहेगा। काम के दबाब के चलते जीवनसाथी दबाव महसूस कर सकता है।

कर्क

परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय बिताना मज़ेदार रहेगा। ऑनलाइन सामान बेचने में धोखे से सावधान रहें। आज आप बिस्तर में किताब के साथ गर्मागर्म कॉफी का मज़ा ले सकते हैं। नवविवाहित जोड़े बेहतर रिलेशनशिप के लिए एक दूसरे को समझेंगे।

सिंह

किसी नए शहर में पीजी में शिफ्ट होना आसान नहीं होगा। गाडी चलाते समय स्पीड का ख्याल रखें। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ योगा क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं। आज आपका साथी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान बना सकता है।

कन्या

किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नए शहर में नौकरी मिलने में सफल होंगे। आपके टीचर्स आपसे काफी प्रभावित होंगे। किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ कहीं शाम बिताने का मौका मिल सकता है।

तुला

किसी दोस्ते के साथ अच्छे खाने का मज़ा लेंगे। फिज़ूलखर्चों को कम कर बचत करने के प्रति जागरुक हो सकते हैं। पारंपरिक दवाईयों के सेवन से खानपान से संबंधित समस्या दूर रहेगी। याद रखें, समय के साथ ही संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र पर बॉस को प्रभावित करने में सफल होंगे। व्यायाम कर रहे लोग स्ट्रेरॉयट के सेवन से दूर रहें। लंबे समय से प्लान कर रहे किसी ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। अपने साथी के साथ डिनर या लंच का प्लान बनाना आनंददायक रहेगा।

धनु

किसी क्लास टेस्ट में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। धन संबंधित समस्याएं जल्द दूर होने की संभावना है। अपने हॉम टाउन जाने की योजना बना सकते हैं। हर बात के लिए अपने जीवनसाथी को दोष देना छोड़ दें।

मकर

क्लॉसमेंट के नोट्स पर निर्भर होने से अच्छा होगा कि आप स्वयं मेहनत करें। वज़न बढ़ने से परेशान होने पर जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल होंगे। अपने साथी से कोई उपहार मिलकर खुशी महसूस होगी।

कुंभ

सेहत से जुड़ी कोई सलाह फायदेमंद साबित होगी। घर के किसी हिस्से का नवीनीकरण कराने की सोच सकते हैं। बच्चे को स्कूल से पिक करने के लिए ऑफिस से जल्दी निकलें। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

मीन

नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ का इंचार्ज बनाया जा सकता है। अपने फिटनेस के स्तर को देखकर काफी खुशी महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।


संबंधित समाचार