होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA UPCHUNAV ; दतिया उपचुनाव के लिए नाम वापसी का आखिरी दिन आज, चुनावी मैदान में 25 प्रत्याशी, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

DATIA UPCHUNAV ; दतिया उपचुनाव के लिए नाम वापसी का आखिरी दिन आज, चुनावी मैदान में 25 प्रत्याशी, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

दतिया : 30 जुलाई को दतिया में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी जहां पूरी कर ली है। तो वही नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन आज है। चुनावी मैदान में फ़िलहाल 25 उम्मीदवार है। जिनकी फाइनल सूची 1 -2 दिन में चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाएगी। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कटे की टक्कर देखने को मिलेगी। जिसके नतीजे 3 अगस्त को जारी किए जाएंगे। 

32 नामांकन पर्चे दाखिल

दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। कुल 29 उम्मीदवारों ने 32 नामांकन पर्चे दाखिल किए हैं। इनमें से भाजपा प्रत्याशी ने 2 और कांग्रेस प्रत्याशी ने 3 सेट में नामांकन दाखिल किए हैं। 4 निर्दलीय व छोटे दलों के उम्मीदवारों के नामांकन स्क्रूटनी में खारिज कर दिए गए है। अब सिर्फ 25 प्रत्याशी बचे हैं। 16 जुलाई नामांकन वापसी का आखिरी दिन हैं।

कौन करेगा दतिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

इधर, दतिया विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी ने पार्टी के रूठे नेताओं को मनाने की कोशिश शुरू कर दी है। प्रचार प्रसार का दौर जल्द ही शुरू होगा। जिसको लेकर चयनित नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। दतिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसका खुलासा 3 अगस्त को होगा। 
 


संबंधित समाचार