होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chitrangada Singh Birthday: 49 साल में भी काफी खूबसूरत है एक्ट्रेस चित्रांगदा, फिटनेस और स्टाइल में यंगस्टर को देती है कड़ी टक्कर

Chitrangada Singh Birthday: 49 साल में भी काफी खूबसूरत है एक्ट्रेस चित्रांगदा, फिटनेस और स्टाइल में यंगस्टर को देती है कड़ी टक्कर

भोपाल : बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक चित्रांगदा सिंह आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस ने वैसे तो बॉलवुड कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में पहचान सिंगर अल्ताफ राजा के गाने तुम तो ठहरे परदेसी से मिली। एक्ट्रेस ने वैसे तो फिल्मों से फ़िलहाल दूरी बना रखी है। लेकिन सोशल मीडिया में चित्रांगदा काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर दिलकश तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। 

30 अगस्त 1976 को जोधपुर में हुआ जन्म

30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में जन्मी चित्रांगदा सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म सॉरी भाई से कदम रखा था.इसके बाद वह आईसीआईसीआई बैंक, अलुक्कास ज्वेलरी और गार्नियर जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा बनीं, लेकिन उन्हें असली पहचान 2003 में निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से मिली. फिल्म में गीता राव के किरदार को चित्रांगदा ने इस कदर जिया कि आलोचकों ने उन्हें स्मिता पाटिल और शबाना आजमी की श्रेणी की अभिनेत्री करार दिया। 

2014 में हुआ तलाक

चित्रांगदा  ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से होम साइंस में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात  मशहूर गोल्फर ज्योति रंधावा से हुई और कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. उनके बेटे जोरावर रंधावा की परवरिश की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली. चित्रांगदा सिंह के पिता आर्मी ऑफिसर थे और भाई दिग्विजय सिंह चहल एक गोल्फर हैं। 

आइटम सॉन्ग के जरिए बनाई अलग पहचान 

2008 में उन्होंने फिल्म 'सॉरी भाई' से वापसी की. इसके बाद वह लगातार बेहतरीन भूमिकाओं और चुनिंदा फिल्मों में दिखती रहीं. 'ये साली जिंदगी' (2011) और 'इंकार' (2013) जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नया मुकाम दिया. वहीं, 'देशी बॉयज' और 'आई मी और मैं' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने ग्लैमरस और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों को आकर्षित किया. चित्रांगदा ने अपने करियर में अभिनय करने के साथ-साथ आइटम सॉन्ग के जरिए भी पहचान बनाई. फिल्म जोकर का 'काफी जोशिला गाना' और 'गब्बर इज बैक' का 'आओ राजा' उनके करियर के हिट डांस नंबर साबित हुए. 
 


संबंधित समाचार