होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के सेट पर दिखीं आलिया भट्ट-शरवरी, वायरल फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के सेट पर दिखीं आलिया भट्ट-शरवरी, वायरल फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट...

India’s Got Latent 2: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। शो के दूसरे सीजन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के सेट से एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी पैनल में नजर आ रही हैं। उनके साथ कॉमेडियन बालराज सिंह घई और आशीष सोलंकी भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।

‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं आलिया और शरवरी?

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं के अनुसार, आलिया भट्ट और शरवरी अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी वायरल फोटो ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि शो का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा बड़ा और स्टार-स्टडेड होने वाला है। फैंस लगातार इस एपिसोड के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं।

विवादों के बाद फिर लौट रहा है समय रैना का शो

कुछ महीने पहले ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में घिर गया था। शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि कई लोगों ने शो और पैनल में शामिल कलाकारों की आलोचना की। विवाद के बाद समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ कई FIR दर्ज हुई थीं। इस पूरे विवाद का असर कॉमेडियन आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह पर भी पड़ा था। बढ़ते विवाद के बीच समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे। अब लंबे समय बाद शो की वापसी की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’?

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म मानी जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का निर्देशन शिव रावैल कर रहे हैं, जबकि अभिनेता बॉबी देओल इसमें खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पहले फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज किया जाना था, लेकिन विजुअल इफेक्ट्स और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के सेट से आलिया भट्ट और शरवरी की लीक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। माना जा रहा है कि दोनों अपनी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचीं। विवादों के बाद समय रैना का शो फिर से वापसी कर रहा है।


संबंधित समाचार