होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mouni Roy Divorce News: पति Suraj Nambiar से अलग हुईं एक्ट्रेस, फैंस हुए भावुक, इंस्टाग्राम पोस्ट में मांगी प्राइवेसी...

Mouni Roy Divorce News: पति Suraj Nambiar से अलग हुईं एक्ट्रेस, फैंस हुए भावुक, इंस्टाग्राम पोस्ट में मांगी प्राइवेसी...

Mouni Roy Divorce: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Mouni Roy ने आखिरकार अपने पति Suraj Nambiar से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद अब कपल ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि कर दी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में किया अलग होने का ऐलान

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया है। पोस्ट में दोनों ने लिखा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन वे इसे निजी तौर पर संभालना चाहते हैं। कपल ने अपने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई झूठी और मनगढ़ंत बातें फैलाई जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।



सोशल मीडिया एक्टिविटी से मिली थी अलगाव की हिंट

कुछ समय पहले फैंस ने नोटिस किया था कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा सूरज नांबियार ने अपनी प्रोफाइल से शादी की कई तस्वीरें भी हटा दी थीं। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें तेज हो गई थीं। हालांकि, मौनी रॉय की प्रोफाइल पर अब भी शादी और साथ बिताए गए खास पलों की कुछ तस्वीरें मौजूद हैं।

2018 में हुई थी पहली मुलाकात

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों करीब तीन से चार साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को गोवा में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि शादी की रस्में बंगाली और मलयाली दोनों परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई थीं।


फैंस हुए भावुक

दोनों के अलग होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इस खबर से हैरान और भावुक नजर आए। वहीं, कुछ फैंस ने कपल के फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, कपल ने अपने बयान में साफ किया है कि वे आने वाले समय में दोस्ती और सम्मान का रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करेंगे।


संबंधित समाचार