Padma Vibhushan: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Dharmendra को उनके शानदार फिल्मी योगदान के लिए मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 25 मई को आयोजित समारोह में उनकी पत्नी और अभिनेत्री Hema Malini स्वीकार करेंगी। धर्मेंद्र के निधन के बाद यह सम्मान पूरे परिवार के लिए भावुक और गर्व से भरा पल माना जा रहा है। लंबे समय तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले धर्मेंद्र ने अपने अभिनय, एक्शन और रोमांटिक अंदाज से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई थी।
हेमा मालिनी ने जताई भावनाएं
मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने इस मौके को बेहद भावुक बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ धर्मेंद्र के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। हेमा मालिनी के साथ उनकी बेटी अहाना देओल भी समारोह में मौजूद रहेंगी। वहीं ईशा देओल शामिल होना चाहती थीं लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाएंगी। हेमा ने बताया कि Sunny Deol और Bobby Deol समेत परिवार के सभी सदस्य इस सम्मान की खबर से बेहद खुश हैं।
नवंबर 2025 में हुआ था धर्मेंद्र का निधन
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा था। अपने अंतिम दिनों में धर्मेंद्र ज्यादातर समय अपने फार्महाउस में बिताते थे। उन्हें खेती और प्रकृति के बीच रहना बेहद पसंद था। वे अक्सर सोशल मीडिया पर खेती और गांव की जिंदगी से जुड़े वीडियो भी साझा करते थे।
धर्मेंद्र की निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
धर्मेंद्र की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे हैं, Sunny Deol, Bobby Deol, विजेता और अजेता। बाद में धर्मेंद्र ने Hema Malini से दूसरी शादी की। दोनों की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी में गिनी जाती है। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं।ईशा देओल और अहाना देओल।
भारतीय सिनेमा में धर्मेंद्र का योगदान हमेशा रहेगा अमर
धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। एक्शन, रोमांस और पारिवारिक किरदारों में उनकी अदाकारी ने उन्हें हिंदी सिनेमा का ‘ही-मैन’ बना दिया। आज भले ही धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन भारतीय सिनेमा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। पद्म विभूषण सम्मान उनके शानदार सफर को देश की ओर से दी गई बड़ी श्रद्धांजलि माना जा रहा है।