होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

23 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

23 May 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल (Today Horoscope)

23 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
 

मेष

आज आप कोई भी नया काम शुरू ना करें। अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधियों का आज सामना करने से बचें और तनाव से दूर रहें। सेहत का आज विशेष ख्याल रखें।
 

वृषभ

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन लोग आपसे प्रतिस्पर्धा भी करेंगे। नया काम करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। सेहत अच्छी रहेगी।
 

मिथुन

आज सेहत बिगड़ने से आपका मन पूरे दिन अशांत रहेगा। घर में तनातनी हो सकती है। अपनों का सहयोग बिलकुल नही मिलेगा। कामकाज में थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है।
 

कर्क

आज नए कार्यों पर ध्यान दें और पुराने कामकाज में ही मन लगाएं। गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। वाणी पर संयम बनाकर रखें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।
 

सिंह

कारोबार से जुड़े पुराने तनाव आज कम हो सकते हैं। सभी कामों में आज सफलता मिलेगी। आज आपका मन भी शांति की ओर बढ़ेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका सम्मान करेगा।
 

कन्या

बच्चों के बारे में सोचकर परेशान हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। नया काम आज ना करें। कारोबार में निराशा ही हाथ लगेगी।
 

तुला

थोड़ी परेशानी के बाद आपको आज खूब धन लाभ होगा, लेकिन दोपहर के बाद खर्च भी बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों और परिवार के संग समय बितेगा।
 

वृश्चिक

आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। नए काम को करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का योग है।

धनु

आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही अधिक फल मिलेगा। सरकारी और रूका हुआ काम बनेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। सम्मान बढ़ेगा।

मकर

घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है। आज सोच-समझकर ही फैसले लें, क्योंकि आज की परिस्थिति आपके हित में नहीं है।
 

कुंभ

आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आज सोच-विचार कर ही निर्णय लें। कोई बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। घर में तनाव की स्थिति रहेगी।

मीन

वाद-विवाद से आज दूर रहें। कला और संगीत के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आज कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी।

 


संबंधित समाचार