होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)

18 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

मेष

आज आपकी नयी योजनाएं बनेंगी, जिससे आने वाले समय में अपार लाभ होगा। आज किसी घटना के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ

महत्वपूर्ण फैसलों के लिए आज का दिन उत्तम और शुभ है। आपके सभी काम पूरे होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग आपसे प्रतिस्पर्धा करते हैं वो परास्त होंगे। किसी दोस्त से लाभ मिलेगा।

मिथुन

कारोबार से ससंबंधित यात्रा जरुर करें, कारोबारी यात्रा शुभ फल प्रदान करेगी। आपके रूके हुए पैसे भी आपको मिलेंगे। तरक्की का अच्छा योग है। पुरानी रंजिशें दूर होंगी। दोस्तों के संग सुखद मुलाकात होगी।

कर्क

आपके घर में क्लेश हो सकता है, लापरवाही बिलकुल ना बरतें। जमीन के पेपर संभाल कर रखें। सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सड़क पर खास ध्यान दें।

सिंह

भाग्य वृद्धि के योग हैं। आज सभी काम सोच-विचार कर करें। आज के काम अपार लाभ देंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों से बचकर रहें।

कन्या

अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आंख से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। परिवार के लोगों से मनमुटाव हो सकता है।

तुला

धन लाभ भी होगा और खर्च में भी वृद्धि होगी।आज कहीं भी पूंजी खर्च ना करें। सहकर्मी सहयोग देंगे। आज का दिन परिवार और दोस्तों के संग बिताएं तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक

विदेश जाने का सपना पूरा होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें।

धनु

बिजनेस में सफलता मिलेगी और आमदनी बढ़ेगी। घर के रख रखाव पर ध्यान दें। वाहन खरीदने का योग है। आज का दिन फुल मस्ती में व्यतीत होगा।

मकर

भावुक स्थिति में रहेंगे। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बच्चों से तालमेल बनाएं और विवाद ना करें। गहरे पानी से दूर रहें।

मीन

दफ्तर और व्यवसाय क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। आपके प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है, लेकिन दिन में हुआ झगड़े का रात्रि में समझौता हो जाएगा।


संबंधित समाचार