होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

14 September 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

14 September 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

14 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
 

मेष

घर के लिए मंगवाया गया कोई खास सामान सभी को बेहद पसंद आने की उम्मीद है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में लगे थे उन्हें किसी दूसरे शहर से साक्षात्कार के लिए बुलावा आएगा। भले ही आपकी कमाई अच्छी है लेकिन यदि आप संतुष्ट नहीं हैं तो और बेहतर के लिए प्रयास करेंगे।

वृषभ

समय पर नोट नहीं बना पाने के कारण कुछ विद्यार्थियों को समस्या हो सकती है। किसी दोस्त द्वारा लिया गया कोई सामान समय पर नहीं लौटाए जाने से गुस्सा रहेंगे। किसी विवादित प्रॉपर्टी को बेचने का मन बना सकते हैं, इसके लिए कोशिश शुरु करेंगे। जल्द ही किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, उसके प्रति कृतज्ञ होंगे जिसने जाने का इंतजाम किया।

मिथुन

परिवार के किसी सदस्य के ट्यूशन पर किया गया खर्चा आगे सार्थक साबित होने वाला है। किसी विवादित जमीन का मामला सुलझ जाने से आज का दिन आपके लिए खास बन जाएगा। किसी रिश्तेदार का बिना पूर्व सूचना के घर आ जाना वर्तमान परिस्थिति में खटकने वाला है। रिटेल या सेवा क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अनुकूल समय आने वाला है।

कर्क

सेहत के स्तर पर आ रही समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। खरीददारी करते समय आज थोड़ा अदल बदल करना पड़ सकता है। आज आपको शार्ट नोटिस पर ऑफिसियल ट्रिप के लिए जाना पड़ सकता है। जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने की संभावना है।

सिंह

आज रात आपको किसी खास जरुरत से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपको किसी व्यवसायिक प्रतिबद्धता को सम्मानित करना होगा। बच्चे को लेकर प्ले स्कूल जाना किसी बुजुर्ग के अंदर का बच्चा फिर से जिंदा कर सकता है।

कन्या

यदि आप किसी तरह की लुभावनी योजना पर आकर्षित होते हैं तो नुकसान की संभावना रहेगी। घुमक्कड़ी का भरपुर आनंद लेने के लिए आप प्लेन के बदले ट्रेन को प्राथमिकता देने वाले हैं। अस्थाई तौर पर नौकरी में रखे गए लोगों को स्थाई रुप से नौकरी पर रख लिए जाने की संभावना है। सिलेवस के साथ पढाई करने पर आप अपने समय का बेहतर उपयोग कर पाएंगे।

तुला

कार्पोरेट में काम करने वाले लोगों को बोनस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है। किसी प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने का सौभाग्य प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। आप फिटनेस के लिए जरुरी प्रयास करना शुरु कर सकते हैं।

वृश्चिक

जिम क्लास छोड़कर फिटनेस के लिए योगा का सहारा लेने का फायदा मिलेगा। मार्केटिंग के लोग टारगेट पूरा नहीं कर पाने को लेकर परेशान न हों। ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है। खाली पड़े अपार्टमेंट का मेंटीनेंस भरना आसान नहीं ।

धनु

परिवारिक मोर्चे पर आपको कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। बढता हुआ खर्चा आपके बचत में सेंध लगा रहा है।आपका पेशेवर कौशल आपको सफलता की राह पर ले जाने में सहायक हो सकता है।

मकर

प्रोफेशनल स्तर पर आपको पीछे मुड़कर देखने की जरुरत नहीं पड़ने वाली। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है। स्कूल की तरफ से कहीं दूर का ट्रिप प्लान किए जाने की उम्मीद दिख रही है।

कुंभ

अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वालों को आए दिन घरेलू कलह से दो चार होते रहना पड़ सकता है। आप परिवारिक स्तर पर जीवनसाथी के सहयोग की कमी महसूस करने वाले हैं। कहीं घूमने जाने का प्लान आज आपको किसी की व्यस्तता के कारण टालना पड़ जाएगा।

मीन

वेक्शीन के साइड इफेक्ट के कारण आज आपको हल्के बुखार की समस्या हो सकती है। बार बार आने वाले खर्चे की वजह से आपके लिए पैसा बचा पाना कठिन हो जाएगा। लंबे वेकेशन पर जाने वाले लोगों को अपने घर की सुरक्षा का इंतजाम करके जाना चाहिए।

 


संबंधित समाचार