होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

11 September 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

11 September 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

11 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
 

मेष

खिलाड़ियों का अधिकतर समय ट्रैवल में व्यतीत होगा। किसी खास स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। संदिग्ध लोगों से दूरी बनाकर रखें। पढ़ाई के क्षेत्र में कठिनाई से गुजरना पड़ सकता है।

वृषभ

आपका सुझाव सराहनीय रहने की उम्मीद है। जिस काम में आपने पैसा लगाया है, उस काम को पूरा होने में समय लगेगा। किसी केस के सिलसिले में कानून का सहारा ले सकते हैं। नियमित व्यायाम से तन्दरुस्त बने रहेंगे।

मिथुन

अपने विवेक से अपनी कमियां दूर करने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ मिलकर आपको ताजगी का अनुभव होगा। सेहत के लिहाज से आप परहेज को प्राथमिकता से लें।

कर्क

किसी करीबी के साथ आज दिल खोलकर बातें करेंगे। परिवार में एक-दूसरे के संग लगाव बढ़ेगा। मकान मालिक के साथ सांजस्य बनाए रखेंगे।
 

सिंह

किसी बाहरी स्तोत्र से हुई आमदनी के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सहपाठियों के साथ नोट्स साझा करना बेहतरीन साबित होगा। किसी बच्चे का व्यवहार आपको चिंतित कर सकता है।

कन्या

वित्तीय स्तर पर मनमाना खर्च उठाएंगे। घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। किसी जरुरी काम की वजह से आपको कोई प्लान टालना पड़ सकता है।
 

तुला

वित्तीय स्तर पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आमदनी का स्थायी जरिया तलाशने के लिए मशक्कत कर पड़ सकती है। किसी पुराने दोस्त के संग शादी के बंधन में बध सकते हैं। किसी साधन को जुटाने के लिए बजट की कमी हो सकती है।

वृश्चिक

अपनी बचत को फालतू की चीजों में खर्च करने से समस्या हो सकती है। जिज्ञासा की कमी को कोई भी समाधान नहीं कर सकता है। अशांत होने से कुछ नहीं होगा, धैर्य से काम लें।

धनु

आज अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। परीक्षा में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। कोई विपरीत लिंगी आपके साथ नजदिकियां बढ़ाने का प्रयास कर सकता है।

मकर

बॉस के सामने खुद को अच्छे से प्रजेंट करने में फायदा मिलेगा। पढ़ाई के मामले में कठिन मेहनत की जरुरत है। यात्रा पर निकलने से पहले तैयारियां ठीक से कर लें।

कुंभ

किसी के द्वारा बार-बार कमी निकाले जाने पर आत्मनिरीक्षण करें। वित्तीय स्तर पर उठाया गया रिस्क सफल साबित होगा। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है।

मीन

नए वातावरण में आपके लिए कुछ नया सीखना आसान रहेगा। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण परिवार के लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आर्थिक स्तर पर चिंता की कोई बात नहीं है।

 


संबंधित समाचार