होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

11 October 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

11 October 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

11 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी की तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

मेष

परिवार के बुज़ुर्ग आपके साथ समय बिताना चाहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार रहेगा। घर के लिए मौसमी पौधों की खरीददारी कर सकते हैं। आज आपका साथी कोई सरप्राइज़ दे सकता है।

वृषभ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बाहरी मदद लेना अच्छा होगा। किसी पार्टी में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। बॉस से आज सैलरी बढ़ाने की बात ना करें। जीवनसाथी के बदले व्यवहार से चिंता हो सकती है।

मिथुन

नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आमदनी में इजाफा हो सकता है। यात्रा पर जाते समय आवश्यक चीजों का ख्याल रखें।

कर्क

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई को गंभीरता से लें। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के मिलने में देरी हो सकती है। आउटडोर स्पोर्ट्स से जुड़े लोग सतर्क रहें। जीवनसाथी से ज़्यादा काम को प्राथमिकता देना समस्या का कारण बन सकता है।

सिंह

परिवार के किसी बुज़ुर्ग के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुरानी बातों को याद नहीं करना आपके लिए बेहतर होगा। स्वस्थ रहना अपना लक्ष्य बनाएं। संबधों में प्रगाढ़ता लाने के लिए अपने दबंग व्यवहार पर काबू रखें।

कन्या

दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने से पढ़ाई डिस्टर्ब हो सकती है। अपने करीबियों से मिलने विदेश जाने की संभावना है। दूसरों की हमेशा मदद करना लाभदायक रहता है। जीवनसाथी जरुरत के समय आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।

तुला

माता-पिता का पसंदीदा बच्चे होने के अपने अलग ही फायदे होते हैं। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश से पहले जांच-पड़ताल कर लें। अपने साथी के किसी व्यवहार से मन खुश होगा।

वृश्चिक

पढ़ाई में पसंदीदा विषय में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। परिवार में किसी का विवाह आयोजित हो सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी जमीन के टुकड़े को अच्छे दाम में खरीद सकते हैं।

धनु

विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्र लोन लेने की सोच सकते हैं। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने से लाभ होगा। काम की व्यस्तता के चलते साथी के साथ डेट पर जाना मुश्किल होगा।

मकर

कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी को समझाने की जरुरत होगी। स्कूल में क्लास बंक करना मुश्किल खड़ी कर सकता है। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। किसी पार्टी में किसी से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ

कार्यक्षेत्र पर समय सीमा में काम खत्म करने के लिए मेहनत करें। पढ़ाई में समय समय पर थोड़ा ब्रेक लेना फायदेमंद रहता है। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। पार्किंग से जुड़ी समस्या को तुरंत सुलझाने की जरुरत है। अपने साथी के साथ डिजिटल माध्यम से संपर्क में रह सकते हैं।

मीन

प्रॉपर्टी का कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। किसी महंगी चीज की खरीददारी करना संतोषजनक रहेगा। व्यस्तता के कारण किसी ट्रिप पर जाना कैंसिल करना पड़ सकता है। आपसी सम्मान के चलते प्रेम संबंध मजबूत होंगे।


संबंधित समाचार