होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

09 September 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

09 September 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

09 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

मेष

खातों के संबंध में धोखाधड़ी वाले मैसेज को लेकर खतरा रहेगा। आपके सहयोग और प्रेरणा से परिवार का कोई बच्चा पढाई में अच्छा कर सकता है। अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें। वेक्सिन लेने में देर करना सही नहीं होगा, इंफेक्शन का खतरा अभी टला नहीं है।

वृषभ

आपके द्वारा करायी गई मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट ठीक आएगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में किया गया काम बॉस को संतुष्ट करने वाला है, कुछ दिन राहत रहेगी। जिस विषय को आप बिल्कूल ही पसंद नहीं करते थे उसमें मन लगाना आसान होने वाला है। परिवार के उस सदस्य से उलझने से बचना चाहिए, आज जिसका मूड खराब लग रहा है।

मिथुन

नया शिक्षक निजी तौर पर ध्यान देकर आपके पढाई का स्तर उंचा करने में सफल रहेगा। हो सकता है आपको अपने किसी सगे संबंधी के यहां रुकना पड़े पहले से संकेत दे दें। किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें , अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा। सुरक्षा के सभी नियमों का सख्ती से पालनन करना खतरनाक हो सकता है।

कर्क

लंबे अंतराल तक काम करते रहना आपको परेशान कर सकता है, सही मैनेजमेंट रखें। आप जिसे प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं उसके साथ सबकुछ शेयर करते रहना होगा। परिवार के किसी नौजवान सदस्य पर पढाई का दबाव बढाना सही नहीं होगा, समस्या बढेगी। किसी दूसरे शहर में ट्रांसफर पाने का सपना पूरा होने वाला है, इसका आनंद ले सकते हैं।

सिंह

हाल ही में खरीदे गए घर की साज सज्जा से जुड़ा हुआ कोई काम करवाया जाने वाला है। प्रकृति प्रेमी लोग आज अपना पूरा दिन बागवानी में लगाने वाले हैं। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। पढाई करने वाले लोगों को अन्य काम में उलझने से बचना होगा।
 

कन्या

आज कुछ लोगों की किस्मत अच्छी रहने वाली है। जो लोग आपको पुश्तैनी संपत्ति लेने में बाधा डाल रहे उनके साथ डील कर सकते हैं। यदि आपने बचत पर फोकस नहीं किया तो दिन ब दिन खर्च बढते जाने का खतरा है। किसी पुराने मित्र या सगे संबंधी से मिलने और बात करने का अवसर मिलने वाला है।

तुला

परिवार के किसी सदस्य की शादी होने से खुशी का वातावरण रहेगा। बहस की आदत के कारण टीचर से डांट सुननी पड़ सकती है। समुद्र के किनारे घूमने का अवसर मिल सकता है। किसी दूर े रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक

किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। विद्यार्थी किसी बात के लिए प्रदर्शन कर सकते हैं। कही जाने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें।

धनु

जंक फूड खाने से तबीयत खराब हो सकती है। किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। किराए का मकान बजट में मिल सकता है।

मकर

आपके द्वारा शुरु किया गया व्यायाम सकारात्मक परिणाम देने वाला है। बीमा का पैसा मिलने की उम्मीद है। सहपाठी आपकी शिकायत कर सकता है। आपकी यात्रा आनंददायक रहेगी।

मीन

अपने किसी करीबी के लिए अवैध कार्य कर सकते हैं। किसी परियोजना में पैसा लगाने के लिए सेविंग्स तोड़ना पड़ सकता है। किसी परीक्षा की तैयारी करना आपके लिए बेहतर साबित होगा।

 


संबंधित समाचार