होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

03 September 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

03 September 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

03 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

मेष

वजन कम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। माता-पिता या बड़े भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। कोई आपकी प्रॉप्रर्टी छोड़ने में मुश्किल कर सकता है। अपने साथी के साथ किए वादे से ना मुकरें।

वृषभ

ऑफिस में किसी चीज़ को नज़रअंदाज़ करना आपके लिए सही नहीं होगा। दूसरे शहर में रहने के लिए पीजी ढूंढने में कामियाब होंगे। जीवन में कुछ साथर्क करना चाहते हैं तो आत्म संदेह को दूर करें। किसी के कटाक्ष को खुशी से लें। विवाह का प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है।

मिथुन

किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। स्वस्थ खानपान की आदत अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए दबाव में ना आएं। चीज़ों के प्रति ज़िम्मेदार बनने की कोशिश करें। अतीत की बात करके अपने प्रेमी को परेशान ना करें।

कर्क

किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं। कोई नया व्यापार समय के साथ लाभ देगा। आपके पास जो हैं उसमें संतुष्ट रहना सीखें। अपने साथी के साथ मतभेद से दूर रहें।
 

सिंह

किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। किसी सेमिनार में हिस्सा लेकर अच्छा महसूसू करेंगे। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या

पढ़ाई में छात्रों के अच्छे प्रदर्शन के चलते शिक्षकों की तारीफ होगी। खानदानी पैसा विरासत में मिल सकता है। सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी सामाजिक काम में हिस्सा लेने को लेकर अनिच्छुक हो सकते हैं। आपके स्वार्थी व्यवहार के चलते आपका साथी नाराज़ हो सकता है।

तुला

सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर यकीन ना करें। यात्रा पर जाने के लिए ड्राइविंग से तेज़ तरीकों को चुनना बेहतर होगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आपका साथी आज आपको खुश करने की हर कोशिश करेगा।

वृश्चिक

किसी साथी छात्र से नोट्स मिलने में सफल होंगे। आपमें से कुछ लोग लोन की आखिरी किश्त चुकाने में सफल होंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करने में मुश्किल हो सकती है। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। आज अपने साथी के साथ बात करते समय सतर्क रहें।

धनु

घर की मरम्मत की सोच रहे लोग महंगे लेकिन बेहतर विकल्प चुनें। सेहत के प्रति जागरुकता के चलते स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी कमरे को किराए पर देना अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को सहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अपने साथी के साथ वक्त बिताना मुश्किल होगा।

मकर

पढ़ाई में एकाग्रता सफलता दिलाने में मददगार साबित होगी। किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। घर के लिए किसी महंगे फर्नीचर की खरीददारी कर सकते हैं। फिज़ूलखर्चों को कम से कम करने की कोशिश करें। ज़रुरी नहीं कि आप अपने साथी की हर बात मानें।

कुंभ

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को नुकसान होने की आशंका है। जुआ खेलने की आदत ना डालें। किसी नए जगह स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी नई प्रॉप्रर्टी को खरीदने की संभावना है। ऐसे साथी को खुश करने की जररुत नहीं जो वक्त पर आपके काम ना आएं।

मीन

परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा। किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी होगी। अपने करीबियों को विश्वास में लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉप्रर्टी के लिए कोई लोन जल्दी पास हो सकता है। आपसी सामांजस्य से प्रेम संबंध मज़बूत होंगे।

 


संबंधित समाचार