होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

02 September 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

02 September 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

02 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

मेष

प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। ज़रुरत के लिए की गई बचत अब काम आएगी। लंबी यात्रा पर जाना फिलहाल स्थगित कर दें। उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की ज़रुरत है। कोई आपकी भावनाओं का समझेगा।

वृषभ

खानपान की आदत में बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचने के लिए विवादित मामलों से दूर रहें। ध्यान लगाने से मानसिक तनाव कम होगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपके साथी का मूड खराब हो सकता है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पारिवारिक प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई विवाद बड़ा रुप ले सकता है। किसी मामले को सुलझाने में किसी बुज़ुर्ग की मदद लेना लाभदायक होगा। नवविवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं।

कर्क

आलस्य को त्याग कर कार्यक्षेत्र पर मेहनत से काम करें। नियमित व्यायाम सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी के मार्गदर्शन के बिना पढ़ाई करना मुश्किल होगा। आज प्रॉप्रर्टी के लेन-देन का काम ना करें। आज आपका साथी किसी महत्वपूर्ण बात का समर्थन करेगा।
 

सिंह

शॉर्ट नोटिस पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दूसरों के बारे में अपनी राय ना बनाएं। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ अपने शक को दूर करना आपके लिए हितकर होगा।

कन्या

परिवार में किसी नए मेहमान के आने से उत्सव का माहौल होगा। कोई करीबी आपको यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है। धन संबंधित समस्याएं नहीं होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। अपने साथी के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें।

तुला

सीनियर्स के साथ आपके संबंधों का आपको फायदा मिलेगा। विदेश जाकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है। पैसों की बचत पर ध्यान दें। लाॅन्ग डिस्टेनस रोमांस पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

वृश्चिक

किसी प्रॉप्रर्टी या संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। घर के कंस्ट्रक्शन का काम शुरु करा सकते हैं। किसी शरारती बच्चे को अनुशासन सिखाने की ज़रुरत है। बुज़ुर्ग लोग किसी हॉबी को करने से संतुष्टि महसूस करेंगे। किसी बीमारी के कारण सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बनाना ज़रुरी नहीं होता है।

धनु

खानपान की सही आदत अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। ड्राइव करते समय सतर्क रहें और ओवरस्पीड से बचें। किसी स्कीम में पैसा लगाने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। किसी की काबिलियत पर आपका विश्वास सही साबित होगा। अपने साथी के साथ प्यार से काम लें।

मकर

ऑनलाइन क्लासेस ले रहे छात्रों को मुश्किल हो सकती है। किसी स्पोर्ट्स से जुड़े गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। अपने क्रैडिट और डेबिट कार्ड संभालकर रखें। मकान मालिकों को अच्छे किराएदार मिलने में समस्या होगी। आज का आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है।

कुंभ

रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। समय रहते किए गए निवेश से धन लाभ होगा। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी रिश्ते के लिए आपसी तालमेल जरूरी होता है।

मीन

विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। करीबियों की मदद करना लक्ष्य प्राप्ति में आपके लिए मददगार साबित होगा। परिवार में किसी उत्सव के योग बन रहे हैं। घर की मरम्मत का काम शुरू करा सकते हैं। अपने साथी के प्रति उदासनीता भरा रवैया अपनाना छोड़ें।

 


संबंधित समाचार