उज्जैन : राजस्थान के रहने वाले भागीरथ की उज्जैन में बोरवेल में गिरने की वजह से मौत हो गई। 2 साल के भागीरथ देवासी को पिछले 22 घंटे से बचाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन 60 फीट गहराई में फंसे रहें की वजह से बच्चे की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। जिसपर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है।
परिवार में टूटा दुखों का पहाड़
बच्चे की मौत से परिवार में जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तो वही मौसम को बचाने के लिए NDRF और SDRF की टीम JCB मशीनों की मदद से लगातरा खोदाई कर रहे थे। इतना ही नहीं बच्चे को बचाने के लिए पाइप से ऑक्सीजन भी दी जा रही थी। लेकिन फिर भी बच्चे की जान नहीं बच सकी।
बोरवेल लगभग 200 फिट गहरा था
जानकारी के अनुसार, बोरवेल लगभग 200 फिट गहरा था और बच्चा करीब 60 से 70 फिट गहराई में फसा हुआ था। हालांकि सुबह तक किसी तरह 40 फिट तक खोदाई की जा चुकी थी। लेकिन बीच में जटिल चट्टान आने की वजह रेस्क्यू में देरी हो गई।
बड़नगर तहसील के झलारिया में खेलते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि उज्जैन के बड़नगर तहसील के झलारिया में खेलते समय 3 साल का बच्चा भागीरथ बोरवेल में गिर गया। हालांकि इस दौरान बच्चे की मां ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बच्चा गहराई में जा चुका था।