होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : बड़ी खबर ! इंदौर में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान मजदूरो पर गिरी दिवार, 3 की मौत, 4 घायल

INDORE NEWS : बड़ी खबर ! इंदौर में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान मजदूरो पर गिरी दिवार, 3 की मौत, 4 घायल

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर के समीप सांवेर गांव में बुधवार दोपहर जर्जर इमारत ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की जानकारी मिलती ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। 

टेंशन चौराहा में हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि टेंशन चौराहा स्थित जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक मजदूर महिलाओं पर दिवार गिर पड़ी। मलबे में से पहले एक शव बरामद हुआ, इसके बाद दो अन्य शव निकाले गए। ग्रामीण मलबे में एक बच्चे के दबे होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन बचाव टीम को कोई बच्चा नहीं मिला।

हादसे में इनकी हुई मौत

इस दुःख हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। जिनकी पहचान पुलिस ने सुशीला पत्नी रमेश (50), रीना पत्नी लाखन (30) और सीमा पत्नी भेरूलाल (30) सभी निवासी सांवेर के रूप में की है। जबकि इस हादसे में चंदा पत्नी राहुल (25) संतोष पत्नी मनोज (25), सुंदरबाई पत्नी मायाराम (55) और मंजू पत्नी सुनील (30) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका उपचार अरबिंदो अस्पताल में जारी है। 


संबंधित समाचार