निवाड़ी : मध्य प्रदेश के निवाड़ी में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते 3 युवकों की मौत हो गई। सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से तीनों की मौके पर मौत हो गई। वही एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
एक्सीडेंट निवाड़ी जिले के निवाड़ी तिगेला के पास हुआ
एक्सीडेंट निवाड़ी जिले के निवाड़ी तिगेला के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू की। हादसा रात करीब 12 बजे के पास हुआ।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान नाथूराम (34), मनोज और दयाल के रूप में की है। जो उत्तर प्रदेश के कटेरा निवासी थे। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।