ग्वालियर। तिघरा बांध के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार, 11 सितंबर को बांध के तीन गेट खोले और बड़ी मात्रा में पानी को छोड़ा गया।
9-9 इंच तक खोले गए गेट
बताया जी रहा हा कि करीब शाम 6:30 बजे तीनों गेटों को 9-9 इंच तक खोला गया और 1040 क्यूसेक अतिरिक्त पानी सांक नदी में छोड़ा गया।
बारिश के कारण पानी की आवक बढ़ी
विभाग के अनुसार शुक्रवार दिन में तिघरा बांध का जलस्तर करीब 739.40 फीट दर्ज किया गया था। कैचमेंट क्षेत्र में हुई बारिश के कारण पानी की आवक बढ़ी और शाम 5 बजे तक जलस्तर 739.50 फीट से ऊपर पहुंच गया।
बांध की स्थिति पर निगरानी जारी
जलस्तर में लगातार वृद्धि और आगामी घंटों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए बांध के गेट खोलने का फैसला लिया गया। अधिकारियों द्वारा बांध की स्थिति और जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।