होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur news : शादी डॉट कॉम से युवक ने रचाई शादी, 5 साल बाद पत्नी गहने लेकर हुई फरार, जानें मामला

Chhatarpur news : शादी डॉट कॉम से युवक ने रचाई शादी, 5 साल बाद पत्नी गहने लेकर हुई फरार, जानें मामला

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 5 साल के बाद महिला गहने सहित दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। जिसकी जानकारी पति को तब लगी जब वह दोपहर को खाना खाने के लिए घर आया। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी बंगल की युवती के साथ Shaadi.com के माध्यम हुई थी। जहां दोनों ने करीब 04 महीने बात चीत के बाद एक साथ रहने का फैसला लिया। 

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हमां गांव 

मामला छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हमां गांव की है। जहां रहने वाले नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी शादी पश्चिम बंगाल निवासी प्रियंका मुकुती से हुई थी। महिला ने बताया था कि उसके घर में उसकी मां के अलावा कोई नहीं है। सब कुछ ठीक चलने के बाद दोनों ने शादी कर ली। जिसके बाद दोनों के दो बच्चे हुए। इस दौरान महिला की मां भी साथ रहने लगी। 

घर में लगे CCTV कैमरे किए गए बंद

नरेंद्र का आरोप है कि 10 सितंबर को उसका बड़ा बच्चा स्कूल गया हुआ था। इसी दौरान प्रियंका घर में लगे CCTV कैमरे बंद कर अपनी मां और 8 माह के छोटे बच्चे को साथ लेकर घर से चली गई। नरेंद्र के मुताबिक घर से करीब एक लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र और सोने की कान की बालियां भी गायब हैं। पत्नी और सास के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं।

पत्नी अक्सर बंगाली भाषा में फोन पर करती थी बात

नरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर बंगाली भाषा में किसी से फोन पर बातचीत करती थी। बंगाली भाषा समझ नहीं आने के कारण उसे पता नहीं चल पाता था कि वह किससे और क्या बात करती थी। जब वह दोपहर करीब 3 बजे खाना खाने घर पहुंचा तो पत्नी, सास और छोटा बच्चा घर पर नहीं थे। घर में लगे CCTV कैमरे भी बंद मिले।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

काफी तलाश के बाद जब पत्नी और बच्चे का कोई पता नहीं चला तो नरेंद्र सिटी कोतवाली थाना पहुंचा और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर तलाश की कार्रवाई की जा रही है।

'पत्नी नहीं चाहिए, बस मेरा बेटा मुझे वापस चाहिए'

मीडिया के सामने नरेंद्र ने भावुक होकर कहा कि ऑनलाइन सोशल साइट के जरिए जीवन का इतना बड़ा फैसला लेना उसके लिए भारी पड़ गया है। उसने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह खुद ऐसी गलती कर चुका है और अब भुगत रहा है। नरेंद्र ने कहा कि उसे अपनी पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उसका 8 माह का बच्चा उसे वापस मिल जाए, यही उसकी मांग है।


संबंधित समाचार