होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : बिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिलेगा 50 हजार का इनाम, खाते में सीधे आएंगे पैसे

BHOPAL NEWS : बिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिलेगा 50 हजार का इनाम, खाते में सीधे आएंगे पैसे

भोपाल : मध्यप्रदेश में अब बिजली चोरी की खबर देने वाले शिकायतकर्ताओं को 50 हजार रूपए तक का ईनाम दिया जायेगा। यह इनाम सीधा शिकायतकर्ताओं के खाते में डाली जाएगी। इतना ही नहीं शिकायतकर्ताओं की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। बिजली कंपनियां ने यह अनोखी पहल प्रदेश में बढ़ती बिजली चोरी को रोकने के लिए उठाया है। 

बिजली मित्र ऐप के जरिए की जा सकती है शिकायत

शिकायतकर्ता बिजली चोरी की शिकायत बिजली मित्र ऐप के जरिए दे सकते है। पहले शिकायत की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद राशि वसूली होने पर सूचना देने वाले को 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रूपए का भुगतान पूर्ण वसूली के बाद दिया जाएगा। 

 02 लाख 06 हजार हजार रुपये किये गए ट्रांसफर 

बता दें कि कंपनी ने 01 अप्रैल 2025 से अब तक 167 सफल सूचना देने वालों को 02 लाख 06 हजार हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में जमा कराए गए हैं। साथ ही जांच एवं वसूली की कार्यवाही करने वाले संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी 3000 रुपये प्रोत्‍साहन राशि का भुगतान उनके मासिक वेतन में जोड़कर किया गया है। कंपनी द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व कुल 63 प्रकरणों में पूर्ण राशि का भुगतान प्राप्‍त होने पर 07 सफल सूचनाकर्ताओं को उनके खाते में 2 लाख 18 हजार रूपये की प्रोत्‍साहन राशि का भुगतान किया गया है।


संबंधित समाचार