होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री का बड़ा बयान, कहा- लाना होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री का बड़ा बयान, कहा- लाना होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह ने आज देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए एक चुनौती बन गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, उनका कहना है कि यदि हम विकसित देशों के साथ खड़े होना चाहते हैं तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। उनका कहना है कि देश में एक सख्त अधिनियम सभी के लिए लिए लागू होना चाहिए, चाहे वे किसी भी धर्म जाति हो।

आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें कि गिरिराज सिंह का बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस सबसे पहले 11 जुलाई 1989 को मनाया गया था। उस समय विश्व की आबादी 5 बिलियन के करीब थी। इस जनसंख्या दिवस को मनाने का उद्देश्य भी जनसंख्या संबंधी समस्याओं व चुनौतियों से निपटने के लिए कारगर नीतियां व उपायों को क्रियान्वित करना है।


संबंधित समाचार