होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दो लोगों की हत्या से गांव में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

दो लोगों की हत्या से गांव में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर। मंदिर हसौद के खम्हरिया गांव में शुक्रवार सुबह दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई हैं। दोनों मृतक एक दूसरे के पड़ोसी हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाले की पहचान कर ली गई है। फिलहाल अभी वह फरार है।

पुलिस के मुताबिक मंदिर हसौद इलाके में शुक्रवार सुबह उल्लास(25) और घनश्याम(55) की लाश मिली है। पुलिस ने प्रारभिक जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले बच्चों के झगड़े में आरोपी के साथ तू-तू मैं-मैं हुई थी। इसी के बाद से ही आरोपी मृतकों से बदला लेने की फिराक में था। आज सुबह उसने रॉड से दोनों के ऊपर हमला कर हत्या कर दिया है।


संबंधित समाचार