होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GUNA NEWS : गुना में बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का सड़ा हुआ शव, मचा हड़कप, 6 महीने पहले हुई थी शादी

GUNA NEWS : गुना में बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का सड़ा हुआ शव, मचा हड़कप, 6 महीने पहले हुई थी शादी

गुना : मध्य प्रदेश के गुना में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक बंद कमरे में पति-पत्नी का शव सड़ा हुआ मिला। दोनों ने करीब 6 महीने पहले भागकर शादी की थी और ईंट भट्टे में काम कर जीवन यापन कर रहे थे। घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 

घटना गुना जिले के रूठियाई इलाके की

घटना गुना जिले के रूठियाई इलाके की है। जहां आज ग्रामीणों को सूरज सहरिया (24) का शव फंदे पर लटका मिला। तो वही मृतक युवती आरती का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। जिसके देखा अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की होगी। इसके बाद खुद को फांसी लगाई होगी। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

हत्या के बाद की आत्महत्या 

इधर, घटना को लेकर सूरज के भाई ने बताया कि दो दिन से सूरज और आरती दिखाई नहीं दिए इसलिए वो उनके कमरे पर पहुंचा था। काफी दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। शक होने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर सूरज फांसी पर लटका हुआ था और आरती जमीन पर मृत पड़ी थी। पुलिस ने फ़िलहाल कमरे को सील कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


संबंधित समाचार