होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HATA NEWS : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की डेम में डूबने से मौत, 2 सुरक्षित, परिवार में पसरा मातम

HATA NEWS : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की डेम में डूबने से मौत, 2 सुरक्षित, परिवार में पसरा मातम

हटा : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक नाबालिग किशोर की नदी में मौत हो गई। जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा गैसाबाद थाना क्षेत्र के जलखंडी घाट की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

नाबालिक किशोर व्यारमा नदी में नहाने गए थे

बताया जा रहा है कि 3 नाबालिक किशोर व्यारमा नदी में नहाने के लिए गए थे। तभी सक्षम जैन नामक युवक नदी में डूबने लगा। जिसे बचाने की दोनों दोस्तों ने कोशिश की। लेकिन गहराई में होने के चलते सक्षम जैन पानी के बहाव में बह गया और डूब गया। नाबालिगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सक्षम जैन को बचाने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले सक्षम जैन की मौत हो चुकी थी। 

परिवार में पसरा मातम

असमय हुई नाबालिग बच्चे की मौत के चलते परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 


संबंधित समाचार