होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुनेत्रा पवार को बनाया जाएगा NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष: पार्टी के अंदर बनी सहमति, कार्यकर्ताओं और विधायकों ने किया सपोर्ट...

सुनेत्रा पवार को बनाया जाएगा NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष: पार्टी के अंदर बनी सहमति, कार्यकर्ताओं और विधायकों ने किया सपोर्ट...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में अजित पवार के अचानक निधन के बाद बड़े नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी पूरी हो गई है. पार्टी के अंदर बनी सहमति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब सुनेत्रा पवार को सौंपी जाएगी. दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को नियुक्त किया जाएगा. 

कार्यकारी समिति के ऑफिशियल मीटिंग 9 को:
 
पार्टी नेतृत्व ने आयोजित बैठकों में भविष्य की रणनीति तय कर उनके नाम पर मुहर लगा दी है. जानकारी के मुताबिक राज्य भर के पदाधिकारियों और करीब 30 विधायकों ने पिछले दो दिनों में सीनियर नेतृत्व को पत्र सौंपकर सुनेत्रा पवार के नाम का समर्थन किया.पार्टी की कार्यकारी समिति के ऑफिशियल मीटिंग आगानी 9 तारीख को होने वाली है, जिसके बाद जिला परिषद चुनावों की बुलाई जाएगी. बैठक के दौरान उनके नाम का प्रस्ताव रखी जाएगी और इसकी मंजूरी मिलते ही वह फिर अपनी औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगी. मौजूदा वक्त में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में  सुनील तटकरेअपनी सेवाएं जारी रखेंगे.

कार्यकर्ताओं और विधायकों ने किया सपोर्ट:

कार्यकर्ताओं में अजित पवार के जाने के बाद पार्टी उनके उत्तराधिकारी को लेकर काफी चर्चा थी. बड़ी तादाद में विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह मांग उठाई कि ये कमान सुनेत्रा पवार को मिलनी चाहिए. इसके साथ ही लिखित रूप में  करीब 30 विधायकों ने अपना समर्थन भी दिया है. इस सन्दर्भ में सपोर्टर्स का मानना  है कि वे अजित पवार की विचारधारा और उनकी राजनीतिक विरासत को बेहतर तरीके से आगे ले जा सकती हैं.

इन्हें मिली प्रमुख जिम्मेदारी: 

बता दें कि एनसीपी का नया ढांचा सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष बनने के बाद स्पष्ट हो गया है. वहीं  संगठन में सुनील तटकरे प्रदेश अध्यक्ष और प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में बने रहेंगे. इसके अलावा वाई पी त्रिवेदी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, और प्रशासन प्रमुख, जबकि बृजमोहन श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता और  एस आर कोहली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. इसके साथ ही सैयद जलालुद्दीन अल्पसंख्यक मामलों के अध्यक्ष और सुबोध मोहिते राष्ट्रीय महासचिव पद पर बने रहेंगे.


संबंधित समाचार