होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : MP बोर्ड की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, 2 घंटे पूर्व निकलने वाले छात्रों पर रखी जाएगी खास नजर, गड़बड़ी पर होगा बड़ा एक्शन

BHOPAL NEWS : MP बोर्ड की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, 2 घंटे पूर्व निकलने वाले छात्रों पर रखी जाएगी खास नजर, गड़बड़ी पर होगा बड़ा एक्शन

भोपाल : मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानि की 10 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जहां तैयारी पूरी कर ली है। तो वही परीक्षा में नक़ल रोकने के लिए मंडल ने प्रदेश के 206 संवदेनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी और 700 से अधिक केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। ताकि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इसके साथ ही परीक्षा के 2 घंटे के भीतर निकलने वाले छात्रों पर खास नजर रखी जाएगी और उसकी पूरी जानकारी मंडल को दी जाएगी।

प्रत्येक जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित

दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए खास तैयारी की है। इसके साथ ही परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। परीक्षार्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया सख्ती के साथ पूरी की जाएगी। ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके।

दो घंटे तक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नहीं जा सकेंगे बाहर

इसके साथ ही मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद पहले दो घंटे तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई परीक्षार्थी किसी भी कारण से दो घंटे के भीतर परीक्षा (MP Board Exam) केंद्र से बाहर जाने का प्रयास करता है, तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रश्नपत्र लीक न हो इस पर ज्यादा फोकस 

मंडल के अधिकारियों के अनुसार प्रश्नपत्र के लीक होने और नकल की घटनाओं को रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। यदि कोई परीक्षार्थी किसी भी कारण से दो घंटे के भीतर परीक्षा (MP Board Exam) केंद्र से बाहर जाने का प्रयास करता है, तो उसकी जानकारी तत्काल मंडल को भेजी जाएगी। इस स्थिति में संबंधित छात्र की उत्तरपुस्तिका के साथ प्रश्नपत्र भी जमा करा लिया जाएगा और उसकी परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। 

16 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें। विद्यार्थियों को केवल अनुमत सामग्री जैसे प्रवेश पत्र, आवश्यक लेखन सामग्री आदि ही साथ लाने की अनुमति होगी। जबकि मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, पर्ची या अन्य संदिग्ध सामग्री लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 


संबंधित समाचार