होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PANNA NEWS : पन्ना में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, अपराध छुपाने झाड़ियों में फेका शव, जांच में जुटी पुलिस

PANNA NEWS : पन्ना में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, अपराध छुपाने झाड़ियों में फेका शव, जांच में जुटी पुलिस

पन्ना ; मध्य प्रदेश के पन्ना से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उत्तार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने अपना जुर्म छुपाने के लिए महिला के शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 

आपसी विवाद के चलते आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

घटना ग्राम खमतरा के रामपुर खजुरी हार इलाका की है, जहां 40 वर्षीया मीरा बाई की उसके ही पति निर्भय सिंह राठौर ने कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उत्तार दिया। आरोपी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस का अनुमान है कि आपसी विवाद के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। 

हत्या के कारणों की गहराई से जांच जारी 

फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। घटना शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम खमतरा की है। वही पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। तो वही इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
 


संबंधित समाचार