होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजिम कुंभ में इवेंट कम्पनी की बड़ी लापरवाही: राज्य स्तर के कलाकारों को नहीं मिला खाना, विधायक ने देर रात रेस्टोरेंट में खिलाया खाना

राजिम कुंभ में इवेंट कम्पनी की बड़ी लापरवाही: राज्य स्तर के कलाकारों को नहीं मिला खाना, विधायक ने देर रात रेस्टोरेंट में खिलाया खाना

रिपोर्टर सोमा शर्मा//राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले में इवेंट कम्पनी वालों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही ,रविवार को प्रस्तुति देने आई कलाकार आरु साहू सहित अन्य को खाना ही नहीं मिला,वही लगातार हो रहे अपमान के चलते आज दोपहर जनप्रतिनिधि पुराने मेला स्थल पर धरने पर बैठे हुए हैं।
मेले में लगातार शिकायत और व्याप्त अव्यवस्था को लेकर राजिम विधायक रोहित साहू ने कड़ा रुख अपनाया है। मेले की गरिमा और सरकार की छवि से जुड़ा मामला बताते हुए विधायक ने जिला प्रशासन एवं इवेंट कंपनी को सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह अधिकारी हो, कर्मचारी हो या इवेंट कंपनी—यदि सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करेगा तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

जानिए क्या है पूरा मामला :

     पूरा मामला रविवार की देर रात का है जब मुख्यमंच पर प्रस्तुति देने आए आरू साहू सहित अन्य कलाकारों को कार्यक्रम समाप्ति के बाद डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा गया और उन्हें भोजन तक उपलब्ध नहीं कराया गया। 
   कलाकारों के साथ हुए इस दुर्व्यवहार की जानकारी जैसे ही विधायक रोहित साहू को मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और इवेंट कंपनी के प्रतिनिधियों से जवाब तलब किया। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर विधायक रोहित साहू नाराज हो गए और अधिकारियों व इवेंट कंपनी के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। 

निजी रेस्टोरेंट में खिलाया खाना

    विधायक ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी कलाकारों को स्वयं साथ लेकर एक निजी रेस्टोरेंट में ले जाकर भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि है और इस तरह की लापरवाही दोबारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।     
   विधायक साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला आस्था, संस्कृति और प्रदेश की पहचान से जुड़ा आयोजन है, इसकी गरिमा से कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता। आने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में, मेले में पहुंचे साधु संतों को भी किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इवेंट कंपनी पर मनमानी,रोक-टोक का भी आरोप :

 एक दिन पूर्व पत्रकारों और आम नागरिकों द्वारा इवेंट कंपनी पर मनमानी, अनावश्यक रोक-टोक एवं अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। इसकी शिकायत विधायक रोहित साहू से की गई थी, जिस पर उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने अधिकारियों और इवेंट कंपनी के कर्मचारियों को निर्देशित किया था। लेकिन अगले ही दिन अव्यवस्था का एक और गंभीर मामला सामने आ गया जब प्रदेश स्तर के कलाकार को भोजन नहीं मिला। 


 गंभीर सवाल

   इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं विधायक रोहित साहू का सख्त और संवेदनशील रुख आम जनता और कलाकारों के बीच सराहना का विषय बना हुआ है।

जनप्रतिनिधि धरने पर

राजिम कुंभ मेला 2026 में अव्यवस्थाओं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पुराने महोत्सव स्थल के पास नगरवासियों के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी  धरना दे रहे हैं। राजिम कुंभ में इवेंट कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों से असंतुष्ट हैं नगरवासी और जनप्रतिनिधि। शौचालय, स्वछता, पेयजल सहित विभिन्न अव्यवस्थाओं को सुधारने के विषय को लेकर नाराज जनप्रतिनिधि और नगरवासी प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगो की मांग है कि इवेंट कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन के बाद ही भुगतान हो। राजिम कुंभ मेला में ये दूसरी बार क्षेत्रवासियों के द्वारा धरना दिया जा रहा है।


संबंधित समाचार